अयोध्या। राष्ट्रीय कला मंच अवध प्रांत अयोध्या महानगर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला मंच भित्ति चित्रण शिविर का शुभारंभ साकेत महाविद्यालय के जेपीएन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रामबल्लभा कुंज के अधिकारी राज कुमार दास, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रो. नीतू सिंह, राष्ट्रीय कला मंच की राष्ट्रीय संयोजक गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह प्रमुख सुनीता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक शिवम मिश्रा ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया।



