Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर परीक्षार्थियों की मदद को आगे आया नारायण फाउंडेशन, 150 से अधिक अभ्यर्थियों...

परीक्षार्थियों की मदद को आगे आया नारायण फाउंडेशन, 150 से अधिक अभ्यर्थियों को मिली निशुल्क सुविधा

0

अंबेडकर नगर। जिले में लोअर पीसीएस परीक्षा देने पहुंचे बाहरी जनपदों के 150 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन ने निशुल्क ठहरने, भोजन और आवागमन की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई। फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की पहल की परीक्षार्थियों ने सराहना की।
टांडा के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन में परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह परीक्षा से पहले नाश्ता कराने के साथ ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थियों ने इसका लाभ उठाया।
गोरखपुर के शुभम गौतम और जौनपुर के अजय वर्मा ने कहा कि परीक्षा के दौरान सबसे बड़ी चिंता ठहरने और भोजन की होती है। फाउंडेशन की व्यवस्था से उनका तनाव कम हुआ और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिला।
विवेक मौर्य ने कहा कि परीक्षार्थी प्रदेश का भविष्य हैं। उन्हें परीक्षा से पहले किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह सेवा नहीं, बल्कि अपना कर्तव्य है।
नारायण फाउंडेशन पूर्व में भी जरूरतमंद बेटियों के विवाह, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जूट बैग वितरण और जरूरतमंदों को छाते उपलब्ध कराने जैसे कार्य करता रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version