Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनमो नमो मोर्चा संगठन द्वारा अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर की गई...

नमो नमो मोर्चा संगठन द्वारा अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर की गई मदद

आलापुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत विगत 12 मई को माझा कम्हरिया में हुए अग्निकांड में चार लोगों की गृहस्थी पूर्णतया जलकर राख हो गई थी। जिसमें लोगों के पास एक भी तिनका राशन, कपड़ा और गृह उपयोगी कोई भी सामग्री नहीं बचा था। पीड़ितों की मदद शासन से न मिलता देख, स्थानीय निवासी मित्रसेन यादव की अगुवाई में अनेक समाजसेवियों के द्वारा सहयोग किया गया। इस बात की जानकारी जब नमो नमो मोर्चा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा को हुई तो वह अपने संगठन के वरिष्ठ नमो नमो मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्कान शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भुनेश्वर शर्मा से बात करके अपने संगठन के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी को साथ लेकर पीड़ित परिवार से मिली और पीड़ितों को हर संभव मदद प्रशासन से ज्यादा से ज्यादा मिले इसका वह पूरा प्रयास करेंगी। मौके पर औरतों को साड़ी दिया। एक पीड़ित घर 16 जून को शादी है उनको वह विशेष सहायता देने का भी आश्वासन दिया ।

 पत्रकारों की बातचीत में उन्होंने बताया कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस तरह से इतनी ज्यादा मात्रा में क्षति हुई है। यदि हमको इस बात का पता होता तो हम कुछ ज्यादा मात्रा में लोगों का मदद सामग्री साथ लेकर आते। लेकिन जानकारी ना होने के अभाव में जो कुछ था हमने मदद कर दिया है और आगे भी सहायता लोगों की मदद जाएगी।

निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुशील सिंह, संजय शुक्ला भी नमो नमो मोर्चा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा के साथ आए थे  वह मौके पर लोगों से मिले और लोगों को आर्थिक आवासीय और अन्य राहत सामग्रियों से सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिए। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी मित्रसेन यादव ने पीड़ितों की सहायता के लिए ज्ञापन भी सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments