अंबेडकर नगर। शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। प्रदेश की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल के सात और इंटरमीडिएट के 17 बच्चों ने परचम लहराया है। जनपद में हाईस्कूल के 39178 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें से 37206 बच्चों ने परीक्षा दिया था। जिसमें से 1972 बच्चे अनुपस्थित थे। हाईस्कूल में 33725 बच्चों ने परीक्षा में अपना दबदबा कायम किया है। वहीं इंटरमीडिएट में 37174 छात्र-छात्रओं का पंजीकृत थे। जिसमें से 36262 बच्चों ने परीक्षा दी थी और 892 छात्र अनुपस्थ्ति रहे थे। इंटरमीडिएट परीक्षा में 33183 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटर का परीक्षा परिणाम 88.702 प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.64 प्रतिशत रहा।



