Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी नकुल गौड़ गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी नकुल गौड़ गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। थाना सम्मनपुर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नकुल गौड़ पुत्र रामलालसा निवासी ग्राम सुल्हनतारा, जगदीशपुर, थाना सम्मनपुर, के रूप में हुई है। अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हजपुरा चौराहे से लगभग से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया है कि 9 अक्टूबर को पीड़िता के परिजन ने थाना सम्मनपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी कई बार उसकी 12 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़खानी करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देता है। इस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. शरीफ तथा हेड कांस्टेबल राजकुमार कुशवाहा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments