Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा


अयोध्या। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा को अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता ने झंडी दिखा कर रवाना किया।

नगर कीर्तन शोभायात्रा शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित खिड़की अलीबेग गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर कसाबबाड़ा ,फतेहगंज, चौक, जमुनिया बाग होते हुए वापस पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हरकिशन सिंह सनम एवं उनके साथियों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। शोभायात्रा में शामिल गुरु महाराज की पालकी पर सिख समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की।

शोभा यात्रा के मार्ग का कई स्थानों स्वागत किया गया। जगह जगह पर प्रसाद वितरण का स्टाल भी लगाया गया। शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शोभा यात्रा में गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू की छात्र-छात्राएं व खिड़की अलीबेग स्थित गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। भांगड़ा की धुन पर बच्चों ने नृत्य किया।

समारोह के आयोजक मंडल के सदस्य प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि शोभा यात्रा का का स्वागत कसाब बाड़ा में मुस्लिमों ने किया गया। रिकाबगंज में रियासत अली एवं उनके साथियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, सुभाष नगर में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल व उनके पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में सिंधी समाज के साईं नितिन राम ,सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा , जसवीर सिंह सेठी, सतनाम सिंह जब्बल ,अमनदीप सिंह वीसी गगनदीप सिंह मोहम्मद शरीफ सहित अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments