Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कबीर मठ पहुंची मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पदयात्रा

कबीर मठ पहुंची मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पदयात्रा

0

◆ हनुमान चालीसा का पाठ करके राममंदिर दर्शन के लिए जाएंगे संगठन के सदस्य


अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पदयात्रा सोमवार को अयोध्या पहुंच गयी। यात्रा की शुरुआत लखनऊ से हुई थी। जिसने कई स्थानों पर विश्राम किया था। डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सभी संप्रदाय के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। 30 तारीख को निर्धारित समय अनुसार प्रातः 11ः30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन के लिए कबीरमठ से प्रारंभ करेगी। संपूर्ण उत्तर प्रदेश से करीब 200 लोग विभिन्न जिलों से यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दर्शन के बाद मुस्लिम समाज के लोग रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास का आशीर्वाद लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version