Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर  शव मिलने के प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार तलाश...

 शव मिलने के प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार तलाश में जुटी पुलिस

0
ayodhya samachar

भीटी अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र मे बीते 30 दिसंबर की शाम प्रदीप सिंह पुत्र ब्रिज नारायण ग्राम धर्मपुर थाना महरुआ का शव ग्राम जैतपुर  के मजरे गोसाई का पुरवा में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके की सूचना पर महरुआ थाना अध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस अंबेडकरनगर भिज दिया।

घटना की जानकारी होते ही परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक की पत्नी द्वारा महरुआ थानाध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए यह आरोप लगाया है कि अंकुर दुबे पुत्र हौसला दुबे निवासी जैतपुर मजरे गोसाई का पुरवा थाना महरुआ उसके पति को बुलाकर घर से ले गए और उनकी हत्या कर शव को गोशाई का पूरवा से मनवा जाने वाली सड़क के किनारे स्थित जगनारायण वर्मा के नलकूप पर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने अंकुर दुबे पुत्र हौसला दुबे के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर  लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर अजीत सिन्हा, सीओ भीटी, एडिशनल एसपी रात में ही  घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है वही महरुआ थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर  बताया गया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version