Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद की लोहे की रॉड

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद की लोहे की रॉड

0

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी बैतरणी-कुढ़ाकेशवपुर मार्ग के पास से की गई।

गिरफ्तार आरोपी राम जनम निषाद पुत्र राम सूरत निषाद, निवासी रामपुर हलवारा मांझा, थाना कोतवाली अयोध्या, उम्र लगभग 42 वर्ष है। उसके खिलाफ मु.अ.स. 249/25 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 115(2), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु.अ.स. 403/21 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, उप निरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, आरक्षी नरेन्द्र कुमार और सोयल सिंह शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version