Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर निकाय चुनाव विधान सभा और लोक सभा चुनाव से कम महत्वपूर्ण...

नगर निकाय चुनाव विधान सभा और लोक सभा चुनाव से कम महत्वपूर्ण नहीं–मिथिलेश त्रिपाठी

0

अंबेडकर नगर । भाजपा ने रविवार को जनपद के बूथों पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन कर नगर निकाय में वार्डों की बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारी को अन्तिम रूप देने का कार्य किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,निकाय चुनाव जिला संयोजक/जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अकबरपुर नगर के वार्ड संख्या 12 में बूथ संख्या 43 पर मन की बात कार्यक्रम को सुनकर वार्ड और बूथ चुनाव संचालन समिति की बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेते हुए अवश्यक दिशा निर्देश समितियों को दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से एक एक कर चुनावी दायित्व के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव हम सभी के लिए विधान सभा और लोक सभा चुनाव से कम महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी लगन और मेहनत से चेयर मैन पद के साथ साथ सभासद प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार देश एवम प्रदेश के जनता की उन्नति और प्रगति के कार्य निरंतर कर रही है।जनता के विश्वास कि मोदी हैं तो मुमकिन है की कहावत चरितार्थ हो रहा है।

         निकाय चुनाव के जिला संयोजक ने कहा कि जनपद के सभी तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में चुनावी रणनीति तैयार कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में इस बार भाजपा का सभी पदों पर प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।इसके लिए सातों निकायों को संयोजक और प्रभारियों द्वारा लगातार संगठन को चुनाव की दृष्टि से मजबूती का कार्य किया जा रहा है।

          नगर पालिका अकबरपुर के चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को गंभीरता से ले कर अपने पक्ष में करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर वार्डों की समितियों को चुस्त दुरुस्त कर लिया गया है।

         रविवार को संपन्न बैठकों और प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक तिवारी,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,अतुल मिश्र,श्याम जी पाल,गया प्रसाद वर्मा,शाश्वत मिश्र,अजय श्रीवास्तव,अमित सिंह,गौतम श्रीवास्तव,राजेश्वर गौतम,निखिलेश मौर्य,गगन मिश्र,अमित त्रिपाठी,पवन यादव, सुरेश तिवारी,विवेक अग्रहरि,सुरेश तिवारी,गौरव श्रीवास्तव,राम केवल वर्मा,उमा शंकर सिंह,सरस्वती चौहान,रक्षा राम यादव,राम धनी सोनकर,राजू सोनकर आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version