Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, 10 दिन में...

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, 10 दिन में सुधार का अल्टीमेटम


विक्रमादित्य वार्ड में 13 फरवरी को महापौर व नगर आयुक्त करेंगे जनसुनवाई और निरीक्षण


अयोध्या। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने कूड़ा संग्रहण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को तलब कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 10 दिनों के भीतर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा शहर को तीन जोन में विभाजित कर कूड़ा कलेक्शन का कार्य पृथ्वी, ग्रीनटेक और ओम स्वच्छता कंपनियों को सौंपा गया है। महापौर ने ठेकेदारों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से घर-घर कूड़ा उठान सुनिश्चित करें और सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि निगम लगातार डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयासरत है और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत 13 फरवरी को विक्रमादित्य वार्ड में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र कुमार नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वे सफाई, पेयजल, पार्क, नालियों एवं गलियों की स्थिति का निरीक्षण कर जनसुनवाई के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान कराएंगे।

नगर आयुक्त ने जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश और निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments