Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम ने शुरू किया गृहकर एवं जलकर वसूली अभियान

नगर निगम ने शुरू किया गृहकर एवं जलकर वसूली अभियान


अयोध्या। नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली को लेकर अभियान शुरू किया है। नगर क्षेत्र के 63 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ करवाई शुरू की गई है। सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे एवं सौरभ नाथ, विविध कर अधीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने शहर के रिकाबगंज स्थित अलका राजे होटल व अलका टावर पहुंचे।

सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे ने बताया कि प्रतिष्ठान पर गृहकर एवं जलकर के रूप में 38 लाख रुपये टैक्स बकाया था। अलका राजे होटल ने 15 लाख रुपये टैक्स तत्काल जमा किया। शेष टैक्स जमा करने के लिए मार्च तक तक की मोहलत नगर निगम ने प्रतिष्ठान को दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में गृहकर, जलकर के 63 बड़े बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। द्वितीय चरण में 50बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। उनके विरुद्ध भी कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी छोटे- बड़े बकायेदार से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन, चेक, अथवा कार्यालय आकर अपना बकाया जमा कर दें, ताकि उन्हें ब्याज न देना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments