Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबड़े बकायेदारों पर नगर निगम की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों को दी गई...

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों को दी गई मोहलत


अयोध्या। गृहकर और जलकर की वसूली को तेज करते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़े बकायेदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बकाया कर की वसूली सुनिश्चित करने की कार्रवाई की।

अभियान के तहत नगर निगम की टीम अयोध्या धाम स्थित निषाद चौराहा पर संचालित ‘सबरी रसोई’ पहुंची। सीलिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही संचालक ने 21 लाख रुपये का संपूर्ण बकाया 28 फरवरी तक जमा करने के लिए समय मांगा। निगम अधिकारियों ने लिखित आश्वासन के आधार पर निर्धारित तिथि तक की मोहलत दे दी।

इसके बाद टीम अमानीगंज स्थित ‘त्रिवेणी सदन’ पहुंची, जहां करीब 15 लाख रुपये का बकाया पाया गया। प्रतिष्ठान संचालक ने एक सप्ताह के भीतर पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया। पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थित ‘मनूचा बिल्डिंग’ पर 29 लाख रुपये बकाया होने के कारण सीलिंग की तैयारी की गई। निगम ने बिजली विभाग को 24 घंटे के भीतर भवन खाली कराने की सूचना दी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, निरीक्षक शुभम गुप्ता, प्रदीप वर्मा तथा प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments