Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर आयुक्त ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण

नगर आयुक्त ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण


◆ नगर निगम द्वारा दस हजार की क्षमता की बनाई गई है टेंट सिटी


अयोध्या। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महाकुंभ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उदया मार्ग पर गैस गोदाम एवं साकेत पेट्रोल पम्प के निकट बनाई गई टेंट सिटी का निरीक्षण किया। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान पूजन के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की सम्भावना है। जिसको लेकर दस हजार की क्षमता के टेंट सिटी, आश्रय स्थल बनाए गए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा दस हजार लोगों के आश्रय की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को शीत ऋतु में ठंड से बचाने हेतु टेंट सिटी स्थापित की गई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को नगर निगम बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। नगर आयुक्त ने साफ सफाई, चुना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजलापूर्ति एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने समस्त घाटों की नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त संबंधित अधिकारियों लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता राजपति यादव एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार झा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments