Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संभावित जलभराव के क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

संभावित जलभराव के क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

0

अयोध्या। वर्षा में संभावित जलभराव वाले स्थलों का नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निर्माण अनुभाग के अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। जलभराव स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की वर्षा ऋतु से पूर्व ठीक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंझवा क्षेत्र , जनौरा तथा जलवानपुरा क्षेत्रों में संभावित जलभराव की स्थिति का आकलन किया गया। उन्होंने नाला-नालियों की नियमित सफाई, जलनिकासी मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक तकनीकी उपायों की समयबद्ध पूर्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी संज्ञान में लिया गया।

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी किया निरीक्षण

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत गांधी पार्क में स्थापित सूर्य नमस्कार प्रतिमाओं, सिविल लाइन स्थित स्मार्ट वेंडिंग जोन एवं फूड स्ट्रीट कॉर्ट, तथा जेल के पीछे नव-निर्मित पार्किंग स्थल एवं साकेतपुरी मे स्थित पार्क का निरीक्षण किया गया। इन स्थलों पर नगर आयुक्त द्वारा अधोसंरचनात्मक सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात संचालन व सौंदर्यीकरण की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्य स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version