Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विद्यालय गई एमएससी छात्रा लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विद्यालय गई एमएससी छात्रा लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एमएससी की 20 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पुत्री 6 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसके मित्रों व परिचितों से संपर्क किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। छात्रा का मोबाइल फोन भी बंद पाया गया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर स्कूल, आवागमन मार्गों एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिवारजन उसके सकुशल मिलने की प्रार्थना करते हुए परेशान हैं, जबकि पुलिस मामले को गंभीरता से जांच में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version