Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक मार्च को होगा सांसद महिला प्राईजमनी प्रतियोगिता का उद्घाटन

एक मार्च को होगा सांसद महिला प्राईजमनी प्रतियोगिता का उद्घाटन


◆ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेंगी उद्घाटन


◆ समापन पर मौजूद रहेंगी बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री


अयोध्या। सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह एक मार्च को 12 बजे करेंगी। प्रतियोगिता का समापन 3 मार्च को प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है।

प्रतियोगिता आयोजन को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोक सभा कार्यालय पर बैठक की। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में सांसद ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों में निखार आया है। जिसका परिणाम स्वरुप आज अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर हो गया है।

आयोजक मंडल के सदस्य अनुप दुबे ने बताया कि आयोजन एक से तीन मार्च के बीच मकबरा स्थित डा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान कबड्डी, खोखो, रस्साकशी, 100, 200, 400, 800 दौड़, 100 गुणा 4 रिले, लांग जंप का आयोजन होगा।

कबड्डी, खोखो, रस्साकशी के विनर को 15 हजार व रनर को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। लांग जंप व दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 द्वितीय पुरस्कार 3100 व तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

बैठक में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, लक्ष्मी पाण्डेय, मंजू गुप्ता, नेहा तिवारी, नीलम जायसवाल, सुनीता गुप्ता, नीता शर्मा, शकुंतला गौतम माया सिंह, आराधना, अनीता द्विवेदी, सीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments