Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधूमधाम से मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन


अयोध्या। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन अयोध्या में समाजवादी पार्टी की ओर से उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेपवन ने अपने आवास कृष्णापुर में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और महिलाओं को कंबल वितरित कर सांसद के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में बहन-बेटियों और महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में कन्या विद्या धन, महिला सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाएं लागू की गई थीं, लेकिन आज वे सभी योजनाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं और जनता एक बार फिर समाजवादी सरकार चाहती है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया।

जिला एवं महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नि० जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव और नि० महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने केक काटकर सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना की। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष और वूमेन पावर लाइन 1090 जैसी योजनाओं से लाखों महिलाओं को लाभ मिला।

नि० जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि किशोरी शक्ति योजना के तहत महिलाओं व बच्चियों को पोषण और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया गया तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ये जनहितकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments