Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में कई स्थानों पर हुआ सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत

अयोध्या में कई स्थानों पर हुआ सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत

0

अयोध्या। लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव सम्मान समारोह’ में शामिल होने पहुंचे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का अयोध्या सीमा से लेकर फैजाबाद शहर तक सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा स्थित खड़क सिंह ढाबे से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद रामनगर, खजुरहट, बीकापुर, पिपरी तिराहा, भरतकुंड, मसौधा, कलावती पैलेस, हासापुर और ब्रह्म बाबा स्थल समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।

नाका शहीद भवन और पंचशील होटल के पास भी सपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र यादव का अभिनंदन किया। फैजाबाद शहर में प्रवेश के बाद महानगर कमेटी की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। अयोध्या सीमा से शहर तक हुए स्वागत कार्यक्रम ने सांसद के दौरे को संगठनात्मक रूप से खास बना दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version