◆ सामाजिक, देशभक्ति व धार्मिक प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर बजाई ताली
अयोध्या। सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बच्चों की विभिन्न सामाजिक, देशभक्ति व धार्मिक प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमके ताली बजाई। कंपोजिट विद्यालय अंगूरी बाग के छात्रों ने आज गर्भ में चीख रही बेटी हिंदुस्तान की प्रस्तुति देकर समाज में बेटी बचाओ का संदेश दिया । देश भक्ति प्रस्तुति में एक बार सलामी दे दो उन जवानों के लिए, हम नमन करें उन वीरों को बलिदान के लिए परिवेश में देशभक्ति के रंग भर दिया। चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखियों व अरे द्वारपालों सुदामा से कह दो प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में सांसद मेघा प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह का उद्घाटन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया समापन सत्र में सांसद लल्लू सिंह व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी उपस्थित रहे। ब्लाक स्तर तथा नगर क्षेत्र में जनपद में कुल 15 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसका आज समापन हुआ।
