Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमृत भारत ट्रेन को सांसद व विधायक ने दिखाया हरी झंडी

अमृत भारत ट्रेन को सांसद व विधायक ने दिखाया हरी झंडी


अयोध्या। अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-गोमती नगर के अयोध्या धाम पहुंचने पर सांसद अवधेश प्रसाद व  विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखाकर आगे के स्टेशनों के रवाना किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस रूट पर दो अमृत भारत टेनों के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया व्यक्त किया।

दोनों अमृत भारत ट्रेन अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, जिससे अयोध्या की कनेक्टिविटी और भी सशक्त होगी। उन्होंने बताया कि 15561 दरभंगा-गोमती नगर शनिवार को तथा 15562 गोमती नगर-दरभंगा रविवार को संचालित होगी। 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर गुरूवार तथा 13436 गोमती नगर-मालदा टाउन शुक्रवार को चलेगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे का ऐतिहासिक विकास हो रहा है, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। अमृत भारत ट्रेनें देश के भविष्य का परिचायक हैं। इनसे न सिर्फ यात्रा सुविधा बेहतर होगी बल्कि अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश के अन्य हिस्सों से सीधा जोड़ा जाएगा। अयोध्या को दो अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव यह दर्शता है कि अयोध्या सरकार की प्राथमिकताओं में है।

विधायक ने कहा कि यह सेवा न केवल यात्रियों को सुविधा देगी बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments