Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरव्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष व पत्रकार के पिता के आकस्मिक निधन...

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष व पत्रकार के पिता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर में अचानक दो लोगों की आकस्मिक मौत से माहौल गमगीन हो गया। पहली घटना नगर के जाने माने  व्यवसायी व व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ मन्नू ( 57) वर्ष अचानक मंगलवार दोपहर तबीयत खराब हो गई जिन्हें परिजनों द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन पर पूर्व विधायक सुभाष राय,अनंत राम मिश्रा, रामप्रकाश यादव,संजीव मिश्रा, डा०पुष्पेश तिवारी,शत्रुघन सोनी,कृष्ण गोपाल कसौधन, देवेश मिश्रा, अबुल बशर अंसारी,मीसम रजा  संजय खेतान, सतीश साहू, सुरेश गुप्ता, डॉक्टर महेंद्र कुमार पांडे, समेत तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है। वही दोपहर में ही अचानक पत्रकार गोपाल सोनकर के पिता राज मंगल सोनकर 67वर्ष का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनके निधन पर पत्रकार ओकारशर्मा, नियाज सिद्दीकी ,गिरीश मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव ,अतेंद्र त्रिपाठी ,राम उजागर चौहान समेत तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments