Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुस कर मारपीट करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अम्बेडकरनगर। महिला के घर में घुसकर अवैध असलहे से लैस विपक्षियों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरू कर दी है। प्रकरण  मालीपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है । गांव निवासिनी शनिचरा पत्नी रामप्यारे ने पुलिस को दिये गए प्रार्थना पत्र ने शिकायत की कि बीते रविवार की रात दस बजे उसके घर में घुस कर चंद्रभान पुत्र ललई, राजकुमार व अमित पुत्रगण चंद्रभान तथा साधू निषाद पुत्र त्रिभुवन निषाद ने पुरानी रंजिश लेकर उस को मारा पीटा तथा घर में रखा सामान तोड़ डाला। इतना ही नहीं विपक्षी हाथ में असलहा और चाकू दिखाकर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता शनिचरा की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरू कर दिया है । एसओ मालीपुर प्रेमचंद ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments