Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाल बाल बचे समाज सेवी धीरेन्द्र, मोटर साइकिल सवार युवकों ने कार...

बाल बाल बचे समाज सेवी धीरेन्द्र, मोटर साइकिल सवार युवकों ने कार पर किया था हमला 

लालपुर अंबेडकरनगर। बीती रात कार से घर जा रहे समाजसेवी की हत्या करने के उद्देश्य से सामने से दो मोटरसाइकिल सवारो ने ईट पत्थर चला दिया। ईट पत्थर लगने से वाहन का मुख्य शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हमले मे समाजसेवी बाल बाल बच गये। बताया जाता है कि समाजसेवी ने बीते एक वर्ष के दौरान अपनी हत्या किए जाने की आशंका को लेकर आधा दर्जन बार उच्चाधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। घटना मालीपुर बाजार घटित हुई।मालीपुर गांव निवासी समाजसेवी धीरेंद्र यादव शुक्रवार की रात अपने चार पहिया वाहन से मालीपुर चौराहा से घर जा रहे थे। जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट पहुंचे तो सामने से आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने उस पर ताबड़तोड़ ईंट पत्थर से हमला कर दिया। ईंट पत्थर फेंकते देख समाजसेवी बचने का प्रयास करते हुए बाजार की तरफ तेजी से भागे और पुलिस को सूचित किया। ईंट पत्थर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी धीरेन्द्र ने तीन नामजद के विरुद्ध हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। सड़क पर गुंडई और दबंगई करने की इजाजत किसी को नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments