Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चार मासूमों की बेरहमी से हत्या के बाद मां की रहस्यमयी मौत–नाले...

चार मासूमों की बेरहमी से हत्या के बाद मां की रहस्यमयी मौत–नाले में मिला शव

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिला मुख्यालय के मुरादाबाद मुहल्ले में चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात ने रविवार को नया मोड़ ले लिया, जब घटना की मुख्य आरोपित मां गासिया का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले से बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई थी।

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर घर के अंदर चार बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्चों की मां गासिया घर से गायब मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला ने पहले बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर हथौड़े से उनके सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद वह छत से कूदकर फरार हो गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था। महिला की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।

इसी बीच रविवार की शाम महिला का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने घटना के बाद आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार महिला का पति सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version