Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी सरकार निर्णय लेने वाली सरकार है, कांग्रेस कार्यकाल में थी नीतिगत...

मोदी सरकार निर्णय लेने वाली सरकार है, कांग्रेस कार्यकाल में थी नीतिगत शिथिलता: सूर्य प्रताप शाही


प्रेस वार्ता में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, कहाहर नीति मेंभारत प्रथमका संकल्प स्पष्ट


अयोध्या । मोदी सरकार को निर्णय लेने वाली सरकार बताते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें नीतिगत मामलों में पूरी तरह से शिथिल थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस सरकार बदले की बातें करती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जबकि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद को करारा जवाब दिया।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाना, धारा 370 का निरस्तीकरण, नागरिकता संशोधन कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, नोटबंदी, जनधन योजना, चंद्रयान अभियान जैसी उपलब्धियां मोदी सरकार की निर्णायक क्षमता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण के संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने योजनाओं की श्रृंखला चलाई, जिससे 20 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची है। कोविड काल में हर नागरिक को निःशुल्क डबल डोज वैक्सीन दी गई।

महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ, स्वयं सहायता समूह जैसी योजनाएं चलाई गईं। 375 करोड़ की राशि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सीधे खातों में पहुंचाई गई। सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ शौचालय, और 15 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए डीबीटीजेम पोर्टल की व्यवस्था लागू की गई। 120 आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों को चिन्हित कर योजनाओं से सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक बाहरी सुरक्षा को मजबूत किया है। सरदार पटेल की प्रतिमा व डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थों की स्थापना कर महापुरुषों को सम्मान दिया गया।

प्रेस वार्ता के बाद सर्किट हाउस सभागार में लगी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्ष पर आयोजित प्रर्दशनी का प्रभारी मंत्री ने फीता काट उद्घाटन किया। सभागार में आयोजित प्रोफेशनल मीट को सम्बोधित किया व पुस्तिका विमोचन किया।

प्रेस वार्ता में  प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चन्द्र भान पासवान, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments