Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलाखों की ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लौटाकर मो. एहसान ने...

लाखों की ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लौटाकर मो. एहसान ने निभाई इंसानियत


आलापुर अंबेडकर नगर। बारिश के बीच न्यौरी मुख्य चौक पर बहते पानी में एक महिला का हैंडबैग गिरकर बह रहा था, जिसमें लाखों का स्वर्ण आभूषण, मोबाइल फोन व नकदी रखी थी। संयोग से उधर से गुजर रहे सिराज मेडिकल स्टोर के मालिक मोहम्मद एहसान की नजर बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग को सुरक्षित उठाया और मेडिकल स्टोर पर ले जाकर रख दिया।

भीगे बैग से मोबाइल निकालकर किसी तरह चालू किया गया, जिसके बाद मोबाइल ऑन होते ही पीड़ित परिवार के फोन आने शुरू हो गए। मोहम्मद एहसान ने तत्काल संपर्क साधकर पीड़ित को बुलाया और लाखों के जेवरात, मोबाइल व नकदी से भरा बैग सौंप दिया। मोहम्मद एहसान की इस ईमानदारी की हर ओर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा निवासी नीरज गुप्ता शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे न्यौरी मुख्य चौक पहुंचे, तभी उनकी पत्नी का हैंडबैग बारिश में फिसलकर गिर पड़ा। बारिश तेज होने के कारण उन्हें बैग गिरने का पता आगे चलकर चला। काफी खोजबीन के बावजूद बैग नहीं मिला।

कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे मो. एहसान की नजर बहते हुए बैग पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए बैग को उठा लिया और अपनी दुकान पर रखकर बैग की जांच की। भीगे मोबाइल को किसी तरह ऑन किया गया। जैसे ही फोन चालू हुआ, पीड़ित परिवार के कॉल आने लगे। पुष्टि के बाद नीरज गुप्ता को बुलाकर बैग सौंप दिया गया। कीमती बैग पाकर नीरज गुप्ता व उनकी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने मो. एहसान का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज के लिए मिसाल हैं। मो. एहसान वर्तमान में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल न्यौरी के कोषाध्यक्ष हैं। उनके इस नेक कार्य की ग्राम प्रधान अबूजर फारुकी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, अनीस मसूदी, डॉ. आसिम फारुकी, प्रद्युम्न गुप्ता, सैयद इंतखाब आलम, गोविंद साहब, अनुज गुप्ता, आनंद यादव व अन्य व्यापारीगणों व ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

लोगों ने कहा कि आज के समय में जब ईमानदारी की मिसालें विरले ही देखने को मिलती हैं, मो. एहसान का यह कार्य समाज को प्रेरणा देने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments