Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव कार्यालय का एम एल सी हरिओम पाण्डेय ने किया शुभारम्भ

चुनाव कार्यालय का एम एल सी हरिओम पाण्डेय ने किया शुभारम्भ

जलालपुर,अंबेडकर नगर।  सोमवार को नगर के महाराष्ट्रा बैंक के निकट विधिवत पूजा अर्चन के बाद मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी डॉ हरिओम पांडे  ने भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी शोभावती यादव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन  फीता काटकर किया। डा० हरिओम पांडे  ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है एवं पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य में बहुत सारी योजनाये चलाकर सहूलियतें दी है । उन्होंने  कहा कि भाजापा सरकार ने सभी लोगों के साथ बिना भेदभाव के कार्य किया है ।इस बार जलालपुर मे भाजपा प्रत्याशी अपना परचम लहरा कर इतिहास बदलने का कार्य करेगी।इस मौक पर संजीव मिश्र,राजेश मिश्रा,देवेश मिश्रा,अनंत राम मिश्रा,रामफेर कन्नौजिया,राम किशोर राजभर,सुरेश गुप्ता,विकाश निषाद,संजय सिंह,आशीष सोनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments