Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान स्थिति जानने बूथों पर पहुंचे विधायक वेद प्रकाश...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान स्थिति जानने बूथों पर पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए अभियान की अद्यतन स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बूथ पदाधिकारियों तथा बीएलए-2 से घर-घर सर्वे, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा त्रुटि संशोधन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे शुद्ध व त्रुटिरहित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, पूरा बाजार तथा राजेपुर बूथ का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रत्येक घर तक बीएलओ की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा की सभी बूथ इकाइयों में यह अभियान पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ पूरा हो। कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने की अपील की। पार्टी पदाधिकारियों को अधिकारियों का सहयोग करने का निर्देश दिया। मौके पर अनिल सिंह, रवि सोनकर, अमल गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, संदीप मध्यान, सचिन सरीन, चेतन, अमन, अरूण सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments