◆ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। आगामी परिक्रमा मेले की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने मार्ग की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



