अयोध्या। क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए विधायक वेदप्रकाशगुप्ता ने रविवार को ग्राम पंचायत कछौली में दो इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण तथा एक अध्ययन कक्ष का शिलान्यास किया।
विधायक ने पक्की सड़क से गायत्री सर्वोदय विद्यालय तक तथा सीताराम के घर से रामगुलाम मौर्या के घर तक निर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया। साथ ही कन्हैया भगवान सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूरे पहलवान बैसिंह में अध्ययन कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर विधायक वेदप्रकाशगुप्ता ने कहा कि “क्षेत्रकेसमग्रविकासकेलिएसड़क, शिक्षाऔरबुनियादीसुविधाओंकासुदृढ़होनाअत्यंतआवश्यकहै।प्रदेशसरकारगांव–गांवतकविकासपहुंचानेकेलिएप्रतिबद्धहै।इंटरलॉकिंगमार्गोंकेनिर्माणसेजहांआवागमनसुगमहोगा, वहींविद्यालयमेंअध्ययनकक्षबननेसेविद्यार्थियोंकोबेहतरशैक्षिकवातावरणमिलेगा।”
कार्यक्रम में कपिल देव वर्मा, दिनेश वर्मा, भूपेंद्र पांडेय, देवता पटेल, अनूप वर्मा, डॉ. अविनाश सिंह, राजेश पाठक, प्रमोद, अजय सिंह, लाल साहब सिंह, भगवान बक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।