Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, देशभक्ति का...

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, देशभक्ति का संदेश दिया

0

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एयरपोर्ट, नवीन मंडी, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल तथा पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित समारोहों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।



एयरपोर्ट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे उन शहीदों के बलिदान का स्मरण है, जिन्होंने मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा, हमारे वीर क्रांतिकारियों, सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं। इस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा।

उन्होंने बच्चों और युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज को सशक्त बनाएं। नवीन मंडी और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में उन्होंने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना प्रबल होती है।

पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित ध्वजारोहण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का हर सदस्य देशहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करे और जनसेवा को ही अपना धर्म माने। कार्यक्रमों के अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version