Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधम्म यात्रा का विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया स्वागत

धम्म यात्रा का विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया स्वागत

अंबेडकर नगर। विश्व शांति एवं कल्याण हेतु सारनाथ से श्रावस्ती की धम्म यात्रा भिक्षु चन्दिमा के नेतृत्व में रविवार को जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के पं•राहुल सांकृत्यायन शिशु विहार राजेसुल्तानपुर में पहुंचने पर बौद्ध धर्म यात्रा का पूर्व सांसद एवं आलापुर के सपा विधायक त्रिभुवन दत्त ने स्वागत किया। विधायक त्रिभुवन दत्त एवं भिक्षु चन्दिमा ने तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वहां मैत्रेय शोध संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम मौर्य, व्यवस्थापक जयराम मौर्य,  संरक्षक भगेलूराम, डॉ राकेश गौतम, सपा नेता रामचंद्र वर्मा, रवींद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी, बच्चूलाल सोनकर, रमेशचन्द्र गौतम कृष्णकुमार पांडेय विनोद प्रजापति सुरेंद्रनाथ वर्मा, गंगाशंकर साहू,अखिलेश यादव पपलू,राजू यादव, वकीलअहमद , उदयभान यादव,डा रामअनुज, पूर्व प्रधान शिवप्रसाद, भीम सिंह, बृजेश मौर्य, योगेन्द्र उर्फ खिलाड़ी, रामदास त्यागी, रमेश मौर्य, अखिलेश यादव, नायबे आलम, नसीम अहमद, गोविन्द गौतम,नकछेद गौतम, बांकेलाल गौतम,श्यामसुंदर गौतम, आकाश प्रजापति, रामप्रकाश धीरज गौतम ,श्यामराज गौतम, अन्नू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments