Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 10 लाख की लागत से बने बारात घर का विधायक त्रिभुवन दत्त...

10 लाख की लागत से बने बारात घर का विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया लोकार्पण

0

आलापुर, अम्बेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर के अंतर्गत विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा मूसेपुर कलां में मण्डल क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत निर्मित बारात घर का भव्य उद्घाटन रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक त्रिभुवन दत्त द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि यह बारात घर गांववासियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित सुविधा थी, जिससे अब सामाजिक आयोजनों में सुविधा होगी। उन्होंने कहा, “आप लोगों ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है, मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि आपके हर कार्य को प्राथमिकता से पूरा कर सकूं।

समारोह का संचालन सुनील दत्त ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर अरुण मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, युवा नेता अजय गौतम एडवोकेट, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गौतम, अहमद हुसैन, जय प्रकाश यादव, रामअवतार, यमुना प्रसाद, मोहम्मद रिज़वान, अनिल कुमार, रिंकू पांडेय, रामनाथ गौतम, रामप्रवेश गौतम, अन्नू कनौजिया, संजय गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और आगे भी क्षेत्र में इसी तरह के जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version