Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक ने डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई...

विधायक ने डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा


अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लखनऊ में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से भेंट की। मुलाकात के बाद विधायक गुप्ता ने बताया कि अयोध्या की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। ऐसे में मजबूत और सतत सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है।

विधायक गुप्ता के अनुसार, उन्होंने विशेष अवसरों धार्मिक उत्सव, पर्व और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों — के दौरान लगाए जाने वाले यातायात प्रतिबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ये प्रतिबंध जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ने वाले असर को भी कम करना चाहिए। कहा कि सुरक्षा और सुविधा का संतुलन बनाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है।

बताया कि उन्होंने डीजीपी से अयोध्या में यातायात योजना को इस तरह तैयार करने का आग्रह किया, जिससे तीर्थयात्रियों को मंदिर दर्शन में आसानी हो और शहरवासियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों और मार्गों पर बेहतर यातायात संकेत, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग सुविधाएं बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

मुलाकात के बाद विधायक ने जानकारी दी कि डीजीपी राजीव कृष्ण ने उनके सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया और भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, सुरक्षा इंतजामों को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments