Tuesday, August 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिजली कटौती और ट्रिपिंग से निजात के लिए एमडी से मिले विधायक

बिजली कटौती और ट्रिपिंग से निजात के लिए एमडी से मिले विधायक


अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती की समस्या को लेकर मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया से मुलाकात की। विधायक ने उन्हें पत्र सौंपकर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अयोध्या के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बार-बार बिजली ट्रिपिंग तथा बिना पूर्व सूचना विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों और छोटे उद्योगों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

विधायक ने क्षेत्र में जर्जर एवं ओवरलोड विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य उपकरणों को चिह्नित कर दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने अत्यधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की विशेष निगरानी कराने तथा फाल्ट की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

सौंपे गए पत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर प्रभावी रोक लगाने, निर्धारित कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले से उपलब्ध कराने और विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की गई।

विधायक के अनुसार, प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments