Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआचार्य नरेंद्र देव वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का विधायक...

आचार्य नरेंद्र देव वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन

अयोध्या। शहर के साहबगंज स्थित गुड़िया गली मे आचार्य नरेंद्र देव वार्ड संख्या 13 से भाजपा से पार्षद प्रत्याशी अनूप श्रीवास्तव के चुनाव कार्यालय का सुंदरकांड पाठ कर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले नगर विधायक के द्वारा एक सभा आयोजित की गई। जिसमे महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी व पार्षद प्रत्याशी अनूप श्रीवास्तव के लिए वार्ड के लोगों से समर्थन करने को कहा। पार्षद प्रत्याशी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि आज हमारे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति मे हुए। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में साफ सफाई, रोड की दिक्कतें हैं। अगर वार्ड की जनता हमें अपना आशीर्वाद देती है। इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सबसे पहले सुचारू कराऊंगा। इस मौके पर महर्षि पांडे, अमित शर्मा बंटी जुगनू वर्मा, राहुल सिंह, जयशंकर श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राहुल सिंह, आदि सम्मानित लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments