◆ पूर्व मंत्री राम अचल राजभर एवं पीके चैरिटेबल ट्रस्ट की अहम भूमिका
बसखारी अंबेडकर नगर। पूर्व मंत्री विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर एवं प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से 15 दिनों से गायब महिला सकुशल पूर्वक मिलने से परिजनों ने खुशी जताई। गायब महिला के पति बाबूलाल यादव ने पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर एवं पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव का आभार भी व्यक्त किया। बताया जाता है कि बाबूलाल यादव अपनी पत्नी यशोदा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बेला मरकच्चो कोडरमा झारखंड को रूहानी इलाज के लिए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित मखदूम अशरफ के आस्ताने पर आए थे। महिला की दिमागी हालत भी ठीक न होने के कारण बीते 20 जून को महिला दरगाह परिसर से गायब हो गई।जिसकी सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश के नाम से परिजनों ने एक पोस्ट वायरल करवा कर अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर से मदद मांगी थी जिस पर राम अचल राजभर ने प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव से पीड़ित परिजनों की मदद करने को कहा। विधायक के निर्देश पर सक्रिय हुई पीके चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने परिजनों से मुलाकात कर आसपास के क्षेत्र में महिला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का पता नहीं चला। इसी बीच बीते गुरुवार को महिला के जौनपुर जनपद में होने की खबर मिली। जिस पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य राकेश सिंह ,मुकेश सिंह, दिनेश यादव, पवन कुमार,बाबूलाल यादव व परिजनों ने जौनपुर जनपद में गए तो पता चला कि महिला रेलवे स्टेशन के करीब बेहोशी की हालत में मिली थी।जिसको इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया था। जौनपुर में स्थित पुलिस चौकी में लिखा पढ़ी के बाद महिला को परिजनों को सौप दिया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह शरद यादव के आवास पूर्व मंत्री राम अचल राजभर भी पहुंचे। और परिजन और महिला से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक व ट्रस्ट के द्वारा महिला व महिला के परिजनों को खाने-पीने की व्यवस्था के साथ उनकी जरूरी मदद भी की गई। सहयोग व महिला के मिलने की खुशी पर परिजनों ने पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर एवं पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव एवं ट्रस्ट के सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।