Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामकान मालिक के जागने पर बदमाशों ने मारी गोली, जिला चिकित्सालय में...

मकान मालिक के जागने पर बदमाशों ने मारी गोली, जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज


अयोध्या। बीती रात डकैती के इरादे से घर में घुस रहे बदमाशों द्वारा मकान मालिक के जागने पर उन्हें गोली मार दी गई। गोली मकान मालिक के जांघ में लगी। मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खड़गपुर ग्राम का है।

भवन स्वामी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात में मेरी माता जी ने बताया कि छत पर कुछ आवाज हो रही है। मोबाइल की लाइट जलाकर देखा कुछ लोग छत का ताला तथा ग्रिल तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। बदमाश लाइट देखकर छत से नीचे कूद कर भागने लगे। मेन गेट खोल कर पीछा करने पर एक ने फायर झोंक दिया।

घायलावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गोली उनकी जांघ में फंस गई है। जिसका आपरेशन होगा।

एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने काम्बिंग कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछतांछ की जा रही है। घटना की तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments