Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअराजकतत्वों ने पोल्ट्री फार्म के कैमरे और टीनशेड को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस...

अराजकतत्वों ने पोल्ट्री फार्म के कैमरे और टीनशेड को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस को दी गई तहरीर


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार गांव में अराजकतत्वों द्वारा एक पोल्ट्री फार्म पर लगे सीसी कैमरे और टीनशेड को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते छः अक्टूबर को गांव में रामलीला कार्यक्रम के चलते वे पोल्ट्री फार्म नहीं जा सके। देर रात जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि फार्म के बाहर लगे सीसी कैमरे और टीनशेड को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि जब सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई तो उसमें दो नकाबपोश युवक लाठी-डंडों से लैस होकर कैमरा तोड़ते और उसे उठा ले जाते हुए दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि सीसी फुटेज में कैद आरोपियों की पहचान पुलिस कब तक कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments