Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंत्री ए.के. शर्मा ने की ऊर्जा व नगर विकास कार्यों की समीक्षा...

मंत्री ए.के. शर्मा ने की ऊर्जा व नगर विकास कार्यों की समीक्षा — गुणवत्तापूर्ण निर्माण और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश


अयोध्या । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को सर्किट हाउस अयोध्या में ऊर्जा विभाग और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने शहरी क्षेत्रों की गलियों और आंतरिक मार्गों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इस कार्य के लिए शासन को शीघ्र बजट प्रस्ताव भेजा जाए।

ऊर्जा विभाग की बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और नई विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जहां बार-बार बिजली बाधित होती है, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही सड़कों के बीच में आए विद्युत पोलों को स्थानांतरित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तारों की जगह केबल लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर विकास विभाग की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि सभी विकास परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने नगर निकायों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर बल दिया। साथ ही जल निकासी, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद मंत्री ने विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित की। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments