Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक गंभीर

एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक गंभीर

0
ayodhya samachar

◆ अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास हादसा, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बरपुर टोल प्लाजा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटका थाना क्षेत्र के महंगीपुर निवासी अखंड प्रताप सिंह 55 वर्ष पुत्र राम मिलन, अपने साथी मोनू कुमार पुत्र राम प्रसाद के साथ बाइक से अम्बरपुर स्थित घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर तैनात टोल प्लाजा पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखंड प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोनू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार तमसा नदी के किनारे कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


पांच बेटियों व एक बेटे का पिता था मृतक


हादसे में जान गंवाने वाले अखंड प्रताप सिंह अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा अभी नाबालिग हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वे घरों की पेंटिंग आदि का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version