Friday, July 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुराल आए अधेड़ की तबीयत बिगड़ने से मौत, 13 साल पहले पत्नी...

ससुराल आए अधेड़ की तबीयत बिगड़ने से मौत, 13 साल पहले पत्नी का भी हो चुका था निधन


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर मोहिबपुर कर्बला गांव में ससुराल आए एक अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी, ऐसे में अब दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
कोतवाली टांडा क्षेत्र के कोरई मोहद्दीनपुर गांव निवासी राधेश्याम 45 पुत्र झगरू अपने पुत्र और पुत्री को छोड़ने के लिए ससुराल फतेहपुर मोहिबपुर कर्बला आए थे। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, करीब 13 वर्ष पूर्व राधेश्याम की पत्नी का बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने मजदूरी कर बेटे और बेटी का पालन-पोषण किया। उनकी पुत्री एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि पुत्र हाईस्कूल में पढ़ता है। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments