Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक से गिरकर अधेड़ की मौत

बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। सब्जी खरीदने बाइक से जा रहा अधेड़ अचानक बाइक लेकर गिर गया, जिसे गंभीर चोटे आई । परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रकरण  जैतपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर बाजार की है। थाना क्षेत्र के सवरगह गांव निवासी लाल जी कनौजिया पुत्र श्री राम उम्र लगभग 47 वर्ष बीते मंगलवार को देर रात अपनी बाइक से सब्जी लेने के लिए अंबरपुर बाजार जा रहे थे, जहां अचानक रास्ते मे बाइक लेकर गिर पड़े जिससे गंभीर चोटे आई, इन्हें इलाज हेतु जलालपुर ,अकबरपुर तथा लखनऊ ले जाया गया कुछ तबीयत में सुधार होने से घर लाया  गया जहां पुनः अचानक तबीयत खराब हो गई जिन्हें पुनः नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments