Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रफीगंज बाजार निवासी मोहम्मद इलियास उर्फ नान्हू (55) पुत्र मोहर अली गुरुवार दोपहर रफीगंज बाजार में चाय पीने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जलालपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक दिव्यांशु पुत्र राजीव निवासी मरहरा, थाना जलालपुर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इलियास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें इलाज के लिए जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र मोहम्मद वसीम ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध थाना कटका में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद इलियास तीन पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी और दो बेटे वसीम व अजीम की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा बेटा अतहर कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version