Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा...

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ खास गांव में गुरुवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब घर में  पंखा उतारते समय एक अधेड़ बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगद मौर्य (46) पुत्र राम औतार मौर्य सुबह करीब आठ बजे अपने घर का पंखा उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए। घटना में अंगद मौर्य बुरी तरह झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक सुभाष राय भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना के एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments