Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोलिका दहन पर गोबर के कंडे का इस्तेमाल करके समाज को दिया...

होलिका दहन पर गोबर के कंडे का इस्तेमाल करके समाज को दिया संदेश

@ रामानुज सिंह रामा

अयोध्या। होलिका दहन पर नगर के झारखंडी वार्ड के निवासियों ने समाज को संदेश दिया है। दहन के दौरान यहां लकड़ी जगह केवल गोबर से बनी कंडी का इस्तेमाल किया गया। लकड़ी का इस्तेमाल त्याग करके यहां प्राकृतिक संतुलन व गोबर से बने उत्पादों के अधिक प्रयोग हेतु आम जन को जागरुक किया गया।
झारखण्डी निवासी विशाल कश्यप ने बताया कि यहां पर लकड़ी की जगह गोबर की कंडे का इस्तेमाल करके एक संदेश दिया गया। पेड़ों को कटने से बचाना चाहिए। जिससे पर्यावरण प्रदूषण मुक्त होगा। लकड़ी के वैकल्पिक समानों का प्रयोग करना चाहिए। वहीं मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव उत्कर्ष सिंह ने कहा कि लकड़ी की जगह गोबर के कंडे के इस्तेमाल का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। इसका अनुसरण अन्य लोगो को भी करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments