Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का किया गया सम्मान

यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का किया गया सम्मान


◆ एक लाख का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर किया गया सम्मानित


अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। 28 छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में सम्मिलित थे। 16 बच्चे जनपद तथा 12 बच्चे राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित थे। राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जनपद के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले निशुल्क गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के छात्र को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित मेधावी बच्चों को एक लाख का चेक, टैबलेट मेडल और प्रमाण पत्र से देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों को 21000 रुपए, टैबलेट मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

 कार्यक्रम में महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेश कुमार आर्य, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा वीरेश वर्मा, प्रधानाचार्य एसएसबी इंटर कालेज, प्रधानाचार्य हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य महाराजा इंटर कॉलेज तथा राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा सम्मानित होने वाले बच्चे और उनके अभिभावक सम्मिलित थे।

 कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अंशिका रावत के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने किस तरीके से पढ़ाई किया जाए तथा बच्चों को भविष्य में किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए के बारे में बताया। महापौर अयोध्या गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा शिक्षा पर सारगर्भित बातें कही। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तृत रूप में शिक्षा प्राप्त करने तथा अवधारणात्मक रूप में किस तरीके से शिक्षा प्राप्त किया जाए बच्चों को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments