अयोध्या। सोहावल विकास खंड के सीवार ग्राम सभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सांसद लल्लू सिंह ने डोर टू डोर जाकर घरों से मिट्टी व अक्षत एकत्र किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने कलश में अपने घर की मिट्टी डाली। इससे पूर्व कार्यकताओं ने सांसद का स्वागत किया।
