Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीआईएसएफ जवानों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित

सीआईएसएफ जवानों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डाभासेमर स्थित कैंप परिसर में जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला यूनिट के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार के निर्देशन एवं असिस्टेंट कमांडेंट रोहित ढाका के संयोजन में आयोजित हुई।

कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर और सीआईएसएफ नामित साइको एजुकेटर डॉ. आलोक मनदर्शन ने जवानों और अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लगातार सतर्क और अनुशासित ड्यूटी के कारण सुरक्षाबलों पर मानसिक दबाव बढ़ता है, ऐसे में तनाव से निपटने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

डॉ. आलोक मनदर्शन ने व्यक्तित्व विकार, चिंता, मूड संबंधी समस्याओं, क्राइसिस मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही परिवार और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के उपाय भी बताए।

उन्होंने कहा कि मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच से तनाव को कम किया जा सकता है। कार्यशाला का उद्देश्य जवानों में मानसिक जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना और विपरीत परिस्थितियों में बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments